दावोस से लंदन तक झारखंड की वैश्विक दस्तक: पहली बार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेगा राज्य

News Saga Desk

झारखंड पहली बार विश्व के सबसे प्रतिष्ठित आर्थिक मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 18 से 26 जनवरी 2026 तक स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक में भाग लेगा। दावोस दौरे के बाद प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन का भी दौरा करेगा।

इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री ने दावोस और लंदन दौरे की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों के अनुसार, दावोस में झारखंड सरकार राज्य की समृद्ध खनिज संपदा, मजबूत औद्योगिक आधार, सतत विकास मॉडल, पर्यटन की व्यापक संभावनाओं और निवेश के आकर्षक अवसरों को वैश्विक निवेशकों एवं उद्योग जगत के सामने प्रस्तुत करेगी। यह झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि राज्य पहली बार विश्व आर्थिक मंच जैसे वैश्विक मंच पर अपनी संभावनाओं को सीधे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, सीईओ और नीति-निर्माताओं के समक्ष रखेगा। प्रतिनिधिमंडल का फोकस द्विपक्षीय बैठकों के माध्यम से दीर्घकालिक सहयोग और निवेश साझेदारी विकसित करने पर रहेगा।

दावोस के बाद लंदन यात्रा के दौरान संस्थागत और शैक्षणिक सहयोग, निवेश-केंद्रित चर्चाएं तथा भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद प्रमुख एजेंडा होंगे। इस दौरान ब्रिटेन की प्रमुख संस्थाओं और निवेशकों से मुलाकात कर झारखंड सरकार नए क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं तलाशेगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां पूरी तरह समन्वित और प्रभावी हों। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय दौरा झारखंड को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने का सुनहरा अवसर है। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करना, उद्योगों को गति देना और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करना है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि यह दौरा राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, पर्यटन सचिव मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। झारखंड अब वैश्विक स्तर पर निवेश के पसंदीदा गंतव्य के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More