महिला HIL फाइनल 10 जनवरी को रांची में, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

News Saga Desk

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 10 जनवरी को महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मुकाबले में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष दातो तैय्यब इकराम और विधायक कल्पना सोरेन भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत करेंगी।

SG पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स के बीच खिताबी भिड़ंत

महिला HIL का फाइनल मुकाबला SG पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और हीरो हॉकी इंडिया लीग गवर्निंग कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा कि इतने बड़े और सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति हॉकी के प्रति राज्य सरकार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रहे समर्थन को दर्शाती है। इससे महिला हॉकी को नई मजबूती मिलेगी।

वहीं हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग युवा और प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है। फाइनल मुकाबले में विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी लीग की बढ़ती सफलता का प्रमाण है।

Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More