बजाज फ्रीडम-125 CNG बाइक ₹10,000 सस्ती हुई

नई दिल्ली: बजाज ऑटो ने अपनी CNG बाइक फ्रीडम-125 की कीमत में 10 हजार रुपए तक की कटौती की है। बाइक का बेस ड्रम वैरिएंट 5 और मिड-स्पेक ड्रम LED वैरिएंट 10 हजार रुपए सस्ता हो गया है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत अभी भी 1.10 लाख रुपए ही रखी गई है। कीमत में कटौती के बाद इसकी कीमत 89,997 से 1.10 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

बजाज ने दुनिया की पहली CNG बाइक की कीमत में लॉन्च के 6 महीने के अंदर ही कटौती का ऐलान किया है। कंपनी बजाज फ्रीडम 125 को भारतीय बाजार में इसी साल 5 जुलाई को लॉन्च किया था। बाइक को चलाने के लिए दो फ्यूल ऑप्शन यानी, 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 2 किलो का CNG टैंक है। दोनों को एक बार फुल कराने से 330km का माइलेज मिलेगा।

राइडर एक बटन से CNG से पेट्रोल और पेट्रोल से CNG पर स्विच कर सकता है। बाइक के 11 से ज्यादा सेफ्टी टेस्ट किए गए हैं। 10 टन लोडेड ट्रक के नीचे आने पर भी टैंक लीक नहीं हुआ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया कि CNG टू-व्हीलर चलाने का खर्च करीब 1 रुपए प्रति किलोमीटर आएगा।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More