राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में पश्चिमी सिंहभूम के 6 खिलाड़ी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

News Saga Desk

24 जनवरी को रांची में आयोजित होने वाली 60वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से चुने गए 30 खिलाड़ियों में से पश्चिमी सिंहभूम जिले के 6 एथलीट राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से जिले में खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग 10 किलोमीटर दौड़ में लालू कालुंडिया, महिला वर्ग 10 किलोमीटर में दिलकी पारेया और बामाई तिरीया भाग लेंगी। वहीं अंडर 20 बालक वर्ग 8 किलोमीटर में मांगू इचागुटू और सन्नी कोडा, जबकि अंडर 20 बालिका वर्ग में चोमन सुंडी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सभी खिलाड़ियों का चयन झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की चयन समिति द्वारा जूम मीटिंग के माध्यम से किया गया। चयन का आधार हाल ही में लातेहार के महुआडांड़ में आयोजित राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता रहा।

चयन प्रक्रिया में झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन मधुकांत पाठक, अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव शिवकुमार पांडेय, कोच बिनोद कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय एथलीट अजय नायक को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स संघ के महासचिव अजय नायक ने बताया कि लातेहार में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की महिला टीम ओवरऑल चैंपियन रही थी। उन्होंने जिला प्रशासन और खेल विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले 4–5 वर्षों से जिले में खेल आवासीय केंद्र या डे बोर्डिंग खोलने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद जिले के कई एथलीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

खिलाड़ियों के चयन पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन, एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More