झारखंड में बच्चों के लापता होने के बढ़ते मामले, हजारीबाग से मासूम दीपक के गायब होने से हड़कंप

News Saga Desk

झारखंड में लगातार बच्चों के लापता होने के मामले सामने आ रहे हैं। अभी राज्य भर में अंश और अंशिका के लापता होने का मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि हजारीबाग जिले से एक और चिंताजनक खबर सामने आई है।

हजारीबाग जिले के बर्दग गांव का रहने वाला मासूम बच्चा दीपक कुमार बीते कल से लापता है। बच्चे के अचानक गायब होने से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन उसकी सलामती को लेकर बेहद चिंतित और व्याकुल हैं।

दीपक के पिता का नाम राजू सिंह है। बच्चे की तलाश में परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यदि किसी को यह बच्चा कहीं भी दिखाई दे या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया इंसानियत दिखाते हुए तुरंत मोबाइल नंबर 8084962611 पर संपर्क करें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार की मुस्कान और एक मासूम की सुरक्षित वापसी का कारण बन सकती है।

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More