रांची में राष्ट्र सेविका समिति के प्रांत कार्यालय का उद्घाटन, वंदे मातरम् को पूर्ण सम्मान मिलने पर जताया आभार

News Saga Desk

रांची के आरोग्य भवन परिसर में राष्ट्र सेविका समिति के प्रांत कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका चित्रा ताई जोशी ने कहा कि वंदे मातरम् को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह 150 वर्षों बाद प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने किसी कारणवश इसके केवल दो छंद गाने की अनुमति दी थी, लेकिन अब सभी छह छंद विभिन्न कार्यक्रमों में गाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार को साधुवाद दिया।

चित्रा ताई जोशी ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना 25 अक्टूबर 1936 को वर्धा में हुई थी। आज संगठन का कार्य भारत के साथ-साथ 22 देशों में भी संचालित हो रहा है और आने वाले समय में इसे और गति दी जाएगी।

भारत की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश खनिज संपदा और कृषि उत्पादन से समृद्ध है। “हमारी भारत माता धारणी भी है और तारणी भी है। हमें मिलकर इसे विश्व गुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने केंद्र सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब विदेशी मेहमानों को ताजमहल की प्रतिकृति भेंट करने के बजाय गीता भेंट करने की परंपरा शुरू की गई है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन ने कहा कि किसी भी संगठन के विस्तार के लिए अपने कार्यालय का होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि झारखंड में समिति का कार्य वर्ष 1980 से चल रहा है और वर्तमान में 21 जिलों में इसकी सक्रियता है। भविष्य में इसे सभी जिलों तक विस्तारित करने की योजना है।

उद्घाटन अवसर पर नागपुर से आईं महिला पुजारी राधा गोखले और रोहिणी रविंद्र ने पूजा संपन्न कराई। प्रांत प्रचार प्रमुख जिज्ञासा ओझा यजमान रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रांत बौद्धिक प्रमुख जामवंती मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुनीता हलदेकर, प्रांत संचालिका ऊषा सिंह, प्रांत कार्यवाहिका शारदा गुप्ता, प्रांत सह कार्यवाहिका त्रिपुला दास, महानगर कार्यवाहिकी शालिनी सचदेव, डॉ. रंजना चौधरी सहित बड़ी संख्या में सेविकाएं उपस्थित रहीं।

साथ ही संघ के प्रांत सह संघचालक अशोक श्रीवास्तव, विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत, प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, विद्या भारती के ब्रह्माजी राव, नकुल शर्मा, मनोज कुमार, विभाग संघचालक विवेक भसीन, विभाग प्रचारक मंटू कुमार, प्रांत सामाजिक सद्भाव संयोजक विजय घोष, डॉ. समर सिंह, अमरेंद्र विष्णुपुरी, महानगर प्रचारक विशाल कुमार, प्रांत पर्यावरण संयोजक सच्चिदानंद मिश्र, वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री धनंजय सिंह समेत विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More