Realme 16 5G Review: दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स, जानें खरीदना सही है या नहीं?

News Saga Desk

Realme 16 5G कंपनी की 16 सीरीज का नया स्मार्टफोन है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आया है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी, ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, स्लिम डिजाइन और अच्छा सेल्फी कैमरा मिलता है। यह फोन उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें सिंपल और स्मूद डेली यूज डिवाइस चाहिए। इसकी शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है, बैंक डिस्काउंट के बाद यह 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Realme 16 5G सिर्फ 8.1mm पतला और 183 ग्राम वजन का है, जो 7,000mAh बैटरी के बावजूद स्लिम और हल्का है। फोन Air White और Air Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो प्रीमियम लुक देते हैं। फ्रंट में Dragontrail Star D+ ग्लास है और IP66, IP68, IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

कैमरा बार डिजाइन और Selfie Mirror फीचर इसे खास बनाते हैं। इस फीचर की मदद से आप रियर कैमरे से भी आसानी से सेल्फी ले सकते हैं। हालांकि, ग्रुप सेल्फी में फ्रेम किनारों पर कट सकती है।

डिस्प्ले और साउंड

6.57-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे वीडियो और स्क्रोलिंग का अनुभव शानदार होता है। हालांकि Netflix पर HDR सपोर्ट नहीं है और YouTube 1440p तक ही लिमिटेड है।

ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स हैं, जो संतोषजनक साउंड देते हैं, लेकिन ज्यादा वॉल्यूम पर हल्की डिस्टॉर्शन हो सकती है। कुल मिलाकर, मल्टीमीडिया अनुभव अच्छा है।

कैमरा सेटअप

फोन में 50MP का Sony IMX852 मेन कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा है। Selfie Mirror फीचर सेल्फी लेने को आसान बनाता है। लेकिन इसमें OIS और अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं है, जिससे लो-लाइट और अलग एंगल की फोटोग्राफी सीमित होती है।

रियलमी 16 5G रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए ठीक है, लेकिन प्रो या वेरायटी कैमरा फीचर्स चाहने वालों के लिए थोड़ा लिमिटेड है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर डेली यूज जैसे सोशल मीडिया, ऐप्स और हल्की मल्टीटास्किंग के लिए स्मूद है। हेवी गेमिंग या मल्टीटास्किंग में हल्का लैग महसूस हो सकता है। PUBG और Fortnite मीडियम सेटिंग पर आराम से चलते हैं।

फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। इंटरफेस स्मूद और स्टेबल है। गैलरी में वीडियो एडिटर जैसे फीचर्स हैं। कंपनी 3 साल OS अपडेट और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट देती है।

बैटरी और चार्जिंग

7,000mAh बैटरी आसानी से पूरा दिन चलती है। नॉर्मल इस्तेमाल के बाद भी करीब 6 घंटे का स्क्रीन टाइम मिलता है। 60W फास्ट चार्जिंग से फोन लगभग 70 मिनट में 20% से 100% तक चार्ज हो जाता है। रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है।

लेना चाहिए या नहीं?

Realme 16 5G 31,999 रुपये में दमदार बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले, अच्छा सेल्फी कैमरा और स्लिम डिजाइन देता है। डेली यूज और हल्के गेमिंग के लिए बढ़िया है। लेकिन पावरफुल परफॉर्मेंस, OIS/अल्ट्रावाइड कैमरा और फास्ट चार्जिंग की उम्मीद रखने वालों के लिए यह फोन सीमित है।

कुल मिलाकर, बेसिक और रोजमर्रा के कामों के लिए बेहतरीन, लेकिन ऑल-राउंडर नहीं।

Read More News

Read More