‘धुरंधर 2’ के दबाव में ‘डकैत’ की रफ्तार धीमी, तीसरे दिन कमाई में गिरावट

सिनेमाघरों में इन दिनों धुरंधर 2 का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है, जिसका असर नई रिलीज डकैत: एक प्रेम कथा पर पड़ रहा है। तीसरे दिन यानी रविवार को भी ‘डकैत’ अपनी कमाई में खास उछाल नहीं ला पाई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन करीब 6.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो दूसरे दिन के मुकाबले थोड़ा कम है। पहले दिन 6.55 करोड़ और दूसरे दिन 6.85 करोड़ की कमाई के साथ, फिल्म का कुल कलेक्शन अब करीब 19.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म को रिलीज के बाद मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। हालांकि, वीकेंड पर फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बड़ी छलांग नहीं लगा सकी।

Read More News

सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, दी शुभकामनाएं सरकारी आवास पर हुई मुलाकात, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे...

उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार...

Read More