बर्फीली वादियों में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे आलिआ भट्ट -रणबीर कपूर , तस्वीरें हुईं वायरल

News Saga Desk

बॉलीवुड : के चर्चित कपल आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों बर्फीली वादियों में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। दोनों की वेकेशन तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें कपल का रोमांटिक और क्यूट अंदाज़ साफ झलक रहा है।

तस्वीरों में आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर बर्फ से ढके खूबसूरत नजारों के बीच एंजॉय करते दिख रहे हैं। कभी दोनों साथ में पोज देते नजर आते हैं तो कभी प्राकृतिक खूबसूरती के बीच सुकून भरे पल बिताते दिखते हैं।

फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें “परफेक्ट कपल” बताया, तो कुछ ने उनकी सादगी और बॉन्डिंग की सराहना की।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, लेकिन इस वेकेशन के जरिए उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर साथ में खास पल बिताए हैं।

Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More