‘टोपी नहीं, गमछा’ स्वीकार, सम्राट चौधरी के फैसले के सियासी मायने

News Saga Desk

बिहार की सियासत में इन दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर एक नई चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में यह साफ दिख रहा है कि वे क्राइसिस मैनेजमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के भीतर पहले उनके नेतृत्व को लेकर जो असमंजस या “संघी चेहरा” न होने की चर्चा थी, अब वह धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है।

जनता दरबार में दिखी नई राजनीतिक शैली

मुख्यमंत्री ने हाल ही में नीतीश कुमार की तर्ज पर “जनता दरबार” की शुरुआत की है। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिनमें अल्पसंख्यक समाज के लोग भी शामिल थे।

टोपी से इनकर गमछा स्वीकार

कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र (गमछा) और टोपी भेंट की। इस दौरान सम्राट चौधरी ने अंगवस्त्र को सम्मानपूर्वक स्वीकार कर गले में डाल लिया, लेकिन टोपी पहनने से विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया। उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और टोपी को अपने सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया। दरअसल एक मुस्लिम कार्यकर्ता ने सम्राट चौधरी को टोपी पहनाने की कोशिश की थी।

राजनीतिक संदेश और संकेत

इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। एक ओर मुख्यमंत्री ने सम्मान बनाए रखते हुए भेंट स्वीकार की, वहीं दूसरी ओर टोपी न पहनने का फैसला उनके वैचारिक रुख और राजनीतिक संतुलन का संकेत माना जा रहा है।

संघ से दूरी, विचारों में नजदीकी?

हालांकि सम्राट चौधरी सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से नहीं आते, लेकिन उनके हालिया कदमों को संघ की विचारधारा के करीब जाने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वे अपने नेतृत्व को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी के कोर वैचारिक आधार को भी साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

Read More News

Read More