News Saga Desk
देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक और चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव केदारनाथ धाम अब श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हो रहा है। कपाट खुलने में महज एक दिन शेष हैं, केदारनगरी में भक्तों की आवाजाही और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।
51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा मंदिर
हिमालय की गोद में बसे केदारनाथ धाम में इन दिनों भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए करीब 51 क्विंटल ताजे गेंदे के फूलों से सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों से सजा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सौंदर्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है।
गौरीकुंड से रवाना डोली
बाबा केदार की पवित्र डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए डोली निकल चुकी है।
22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
चारधाम यात्रा 2026 का आगाज
गौरतलब है कि अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) से चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अब केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने बाकी हैं।
No Comment! Be the first one.