News Saga Desk
भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वर्तमान राज्य सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी कैबिनेट के साथ असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने के लिए जाते हैं लेकिन झारखंड में रहने वाले गरीब,असहाय और वंचितों के दर्द को सुनने का समय नहीं है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के पैसे का इस्तेमाल करके वह दूसरे राज्यों में भीड़ जुगाड़ करते हैं और चुनावी भाषण देते हैं। उन्होंने कहा कि पैसे खर्च करने के बावजूद भी यदि बीड़ी इकट्ठा नहीं होती है तो वह मोबाइल फोन पर उन्हें संबोधित करते हैं.प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में स्थिति इतनी अधिक बदतर हो गई है कि 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हो जा रहा है.उन्होंने कहा कि इतनी अधिक शर्मनाक घटना होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री और सरकार कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के कारनामों की वजह से नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित नहीं हुआ.विपक्ष के इस कुकृत्य को उजागर करने के लिए और अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए आगामी 25 अप्रैल को रांची में जोरदार विरोध प्रदर्शन होगा. विरोध प्रदर्शन में महिलाएं और आम लोगों का समर्थन प्राप्त है।
No Comment! Be the first one.