News Saga Desk
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण को चुनाव आयोग ने कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कुल 44,376 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शांतिपूर्ण रही और कहीं से भी बड़े स्तर की हिंसा या गड़बड़ी की खबर सामने नहीं आई। चुनाव आयोग (ECI) ने इस चरण को ‘अग्निपरीक्षा’ मानते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, जिसमें केंद्रीय बलों की भारी तैनाती, वेबकास्टिंग और माइक्रो ऑब्जर्वर की निगरानी शामिल रही।
मतदान के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और लंबी कतारों के बीच लोगों ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। कई संवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे किसी भी तरह की ‘खेला’ या गड़बड़ी की आशंका को पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया।
अब चुनाव आयोग की नजर दूसरे चरण पर है, जो 29 अप्रैल को आयोजित होगा। इसके लिए भी सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोग का लक्ष्य है कि अगले चरणों में भी इसी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जाए।
No Comment! Be the first one.