तमिलनाडु विधानसभा में जोसेफ विजय सरकार ने जीता विश्वास मत, 25 बागी विधायकों की क्रॉस वोटिंग

News Saga Desk

तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री Joseph Vijay यानि कि विजय थलापति ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास प्रस्ताव के दौरान ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के 25 बागी विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बाद सरकार के पक्ष में 144 वोट पड़े।

विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार को इससे कहीं अधिक समर्थन मिला। विश्वास मत के बाद मुख्यमंत्री विजय ने इसे जनता के भरोसे और स्थिर सरकार की जीत बताया।

हालांकि, विश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। विपक्षी दलों ने विधायकों की खरीद-फरोख्त और राजनीतिक दबाव बनाने का मुद्दा उठाया।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के विधायक Udhayanidhi Stalin ने कहा कि टीवीके सरकार सहयोगी दलों के समर्थन और अन्नाद्रमुक में विभाजन कर सत्ता तक पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राजनीतिक समीकरण बदलने के लिए पर्दे के पीछे रणनीति अपनाई।

विश्वास मत के बाद तमिलनाडु की राजनीति में सियासी हलचल और तेज हो गई है। आने वाले दिनों में विपक्ष इस मुद्दे को लेकर राज्यभर में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन कर सकता है।

Read More News

Read More