108 एंबुलेंस विवाद पर बोले इरफान अंसारी, बाबूलाल मरांडी के आरोपों को बताया बेबुनियाद

News Saga Desk

रांची में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा ने 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर विभाग पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के उस आरोप को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि राज्य में खरीदी गई 251 एंबुलेंस बेकार खड़ी हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य की सभी चालू हालत वाली एंबुलेंस सेवा में लगी हुई हैं और नई एंबुलेंस की खरीद भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर की जा रही है।

उन्होंने बाबूलाल मरांडी से आरोपों के समर्थन में सबूत मांगे और कहा कि बिना प्रमाण के बयानबाजी जारी रही तो कानूनी कार्रवाई और एफआईआर भी की जा सकती है।

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 में खरीदी गई कुछ एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण मरम्मत के लिए भेजी गई थीं। साथ ही एक्सपायरी दवाओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बची हुई दवाओं को नियम के अनुसार नष्ट किया जाता है, मरीजों को नहीं दिया जाता।

इरफान अंसारी ने दावा किया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए रिम्स-2 का निर्माण, 8 नए मेडिकल कॉलेज और मेडिकल सीटों में वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बेहतर तकनीक और सुविधाओं के साथ काम कर रहा है, लेकिन विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

Read More News

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में हेमन्त सोरेन के बड़े निर्देश, सखी मंडल और आवास योजनाओं पर जोर

रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की...

Read More