अररिया और फारबिसगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई बीपीएससी की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा

News Saga Desk

अररिया। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम और एसडीपीओ समेत जिला स्तर के पदाधिकारी और थाना पुलिस मुस्तैद रही।

बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में जहां 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए, वहीं फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा केंद्र के भीतर साढ़े नौ बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश कड़ी जांचोपरांत दी गई। पुरुष परीक्षार्थियों की जहां सघन जांच मुख्य प्रवेश द्वार के पास की गई, वहीं महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग अंदर कक्ष में महिला मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला पुलिस अधिकारी और बलों द्वारा कर लेने के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

अररिया में जहां जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अजय कुमार ठाकुर, सदर एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ रामपुकार सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर फकरे आलम, थानाध्यक्ष मनीष कुमार समेत जिला स्तर के अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद और निरीक्षण करते रहे, वहीं फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडे, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी गश्त करते रहे।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More