पहलाज निहलानी का निधन, फिल्म इंडस्ट्री ने खोया एक बड़ा निर्माता, 4 महीने से थे बीमार

CBFC के पूर्व अध्यक्ष और मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया। लीवर सिरोसिस से जूझ रहे निहलानी ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है।

News Saga Desk

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता और पहलाज निहलानी का मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले चार महीनों से गंभीर रूप से बीमार थे और लीवर सिरोसिस का इलाज करा रहे थे। परिवार और प्रशंसकों को उनके स्वस्थ होने की उम्मीद थी, लेकिन आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पहलाज निहलानी ने 1982 में फिल्म हथकड़ी से बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद आंधी-तूफान, इलज़ाम और आग ही आग जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई। इल्जाम से गोविंदा ने और आग ही आग से चंकी पांडेय ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

उन्होंने शोला और शबनम और आंखें जैसी यादगार फिल्मों का भी निर्माण किया। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है और कई कलाकारों व प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Read More News

Read More