महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

NEWS SAGA DESK

खूंटी :- सामाजिक कार्यकर्ता Dilip Mishra ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर खूंटी सहित झारखंड के सभी जिलों में 15 से 20 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की मांग की है।

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनात रहने से पुलिसकर्मियों के स्थानीय लोगों के साथ निकट संबंध विकसित हो जाते हैं, जिससे प्रशासनिक निष्पक्षता और कार्यकुशलता प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्थानांतरण प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

दिलीप मिश्रा ने यह भी कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं में असमानता है। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से तैनात कर्मियों को सिटी अलाउंस और अन्य आर्थिक लाभ नहीं मिल पाते, जिससे उनके मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने मुख्य सचिव और वित्त विभाग के पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य के अन्य विभागों में तीन वर्ष से अधिक समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापित कर्मियों के स्थानांतरण की कार्रवाई की गई है, लेकिन पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही जगह कार्यरत कर्मियों के मामले में ऐसी पहल नहीं दिखती।

पत्र में उन्होंने राज्य सरकार से पुलिस विभाग में भी समान और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी और निष्पक्ष बन सकेगी।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More