टी20 में भारत के 15वें कप्तान बने श्रेयस अय्यर, जानिए अब तक किन खिलाड़ियों ने संभाली कमान

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली :- भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 प्रारूप में नेतृत्व का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। सूर्यकुमार यादव के बाद अब श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया है। आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू हो रही श्रृंखला में वह पहली बार इस प्रारूप में भारत की कप्तानी करेंगे। इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के 15वें कप्तान बन गए हैं।

भारत के पहले टी20 कप्तान वीरेंद्र सहवाग थे, जिन्होंने 2006 में एकमात्र मैच में टीम की अगुवाई की और जीत दर्ज की। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने लंबे समय तक टीम की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता। धोनी ने 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करते हुए 41 मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई।

धोनी के बाद सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने अलग-अलग समय पर टीम की कप्तानी की।

विराट कोहली ने 50 मैचों में कप्तानी करते हुए 30 जीत दर्ज कीं, जबकि रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने 62 में से 49 मुकाबले जीते। हार्दिक पांड्या ने 16 मैचों में कप्तानी कर 10 जीत हासिल की, जबकि शुभमन गिल ने पांच में से चार मैचों में टीम को जीत दिलाई।

सूर्यकुमार यादव ने 52 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की और 40 मुकाबलों में जीत दिलाई। उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 में टी20 विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया। हालांकि, अब टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंप दी गई है।

भारतीय टीम को अब तक टी20 विश्व कप में तीन कप्तानों ने खिताब दिलाया है। महेंद्र सिंह धोनी ने 2007, रोहित शर्मा ने 2024 और सूर्यकुमार यादव ने 2025 में भारत को विश्व विजेता बनाया।

अब सभी की नजरें श्रेयस अय्यर पर होंगी कि वह बतौर कप्तान टीम इंडिया को कितनी सफलता दिला पाते हैं।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More