एक iPhone के चक्कर मे हुआ कुछ ऐसा, जिससे सुनकर उड़गए लोगों के होश

NEWS SAGA DESK

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घटना से पहले कुणाल और उसके पिता के बीच iPhone की EMI को लेकर विवाद हुआ था

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घटना से पहले कुणाल और उसके पिता के बीच iPhone की EMI को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि कुणाल ने हाल ही में iPhone खरीदा था और उसकी किस्त चुकाने के लिए वह परिवार से आर्थिक मदद मांग रहा था। इसी बात को लेकर उसके पिता के साथ बहस हो गई। कथित तौर पर पिता की डांट से नाराज होकर कुणाल घर से निकल गया और तिसगांव इलाके की एक पहाड़ी पर पहुंच गया। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो उसके माता-पिता भी वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी परिवार का साथ दिया और युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

तीन घंटे तक समझाने की कोशिश

मौके पर मौजूद लोगों ने कुणाल को शांत करने और सुरक्षित वापस लाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस और परिवार के सदस्यों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि करीब तीन घंटे तक उसे मनाने की कोशिश चलती रही। स्थानीय पूर्व सरपंच संजय जाधव के मुताबिक, लोगों ने कुणाल से अपनी मां और परिवार के बारे में सोचने की अपील की। उसे हर संभव तरीके से समझाने का प्रयास किया गया। यहां तक कि कुछ लोगों ने उसकी iPhone की इच्छा पूरी करने की पेशकश भी की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ।

बेटे को बचाने पहुंचे पिता, फिर हुआ हादसा

दोपहर के समय कुणाल के पिता उसके पास पहुंचे और उसे सुरक्षित वापस लाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। यह देखकर कुणाल की मां संगीता भी नीचे चली गईं। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Read More News

Read More