कोलकाता के अहिरीटोला घाट पर हुगली नदी में डूब रहे दो लड़कों को DMG और रिवर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया। घटना आखिरी सोमवारी की है।
कोलकाता में हुगली नदी में डूब रहे 2 लड़कों को पुलिस ने बचाया। घटना अहिरीटोला घाट की है, जहां सावन मास की अंतिम सोमवारी के मौके पर स्नान करने पहुंचे दो लड़के तेज धारा में बहकर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कोलकाता पुलिस के आपदा प्रबंधन समूह (DMG) और रिवर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों लड़के केष्टोपुर के रहने वाले बताए गए हैं।

सुबह करीब 8:30 बजे हुई घटना
बताया गया कि घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। सावन मास की अंतिम सोमवारी होने के कारण अहिरीटोला घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और नदी में स्नान के लिए पहुंचे थे।
इसी दौरान केष्टोपुर निवासी दो लड़के स्नान करते हुए नदी के गहरे हिस्से में चले गए। तेज बहाव के कारण दोनों अपना संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। उनकी परेशानी देखकर घाट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।
पुलिसकर्मियों ने नदी में लगाई छलांग
घटना के वक्त घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एएसआई सत्यजीत बनर्जी, डीएमजी कांस्टेबल मिथुन मंडल और सिविक वॉलेंटियर राजेश मंडल ने दोनों लड़कों को मुश्किल में देखा। बिना समय गंवाए उन्होंने नदी में छलांग लगाई और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इसे भी देखें...रांची में JSSC छात्रा का बड़ा आरोप! JMM महानगर अध्यक्ष समेत 8 पर शिकायत | छेड़खानी-मारपीट का आरोप
हुगली नदी में डूब रहे 2 लड़कों को पुलिस ने बचाया जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। तेज धारा और भीड़ के बीच समय पर की गई पुलिस की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
No Comment! Be the first one.