धनबाद भवन प्रमंडल में टेंडर पर बवाल, संवेदक आपस में भिड़े, दो लोग हिरासत में

NEWS SAGA DESK:

धनबाद भवन प्रमंडल विभाग में करीब ढाई करोड़ रुपये के ऑनलाइन टेंडर को लेकर विवाद उस वक्त बढ़ गया, जब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर से कुछ संवेदक विभागीय कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही स्थानीय संवेदकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

घटना के बाद भवन प्रमंडल कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। विवाद की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरा मामला थाना पहुंच चुका है और पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक, भवन प्रमंडल की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये का ऑनलाइन टेंडर जारी किया गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर से आए संवेदकों के विभागीय कार्यालय पहुंचने पर स्थानीय संवेदकों ने आपत्ति जताई। स्थानीय संवेदकों का कहना है कि धनबाद में काम करने वाले स्थानीय ठेकेदारों को पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि जब जिले के संवेदक काम के लिए मौजूद हैं, तो बाहरी संवेदकों को टेंडर प्रक्रिया में शामिल होकर काम हासिल करने का मौका क्यों दिया जा रहा है।

घटना को लेकर भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें कार्यालय परिसर में विवाद की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विभागीय परिसर में आखिर विवाद की स्थिति कैसे बनी और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

Read More News

Read More