दीपिका पांडेय सिंह का दिल्ली दौरा, खड़गे-वेणुगोपाल से अहम मुलाकात

NEWS SAGA DESK

दीपिका पांडेय सिंह ने दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की. संगठन, सरकार, SIR और राजनीतिक रणनीति पर हुई अहम चर्चा.

झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान संगठन को मजबूत करने, विस्तार की रणनीति, सरकार के कामकाज और जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

दीपिका पांडेय सिंह

बैठक को झारखंड कांग्रेस के संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी रखी. वहीं केंद्रीय नेताओं की ओर से भी संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए.

संगठन विस्तार और मजबूती पर मंथन

दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन के विस्तार और उसे जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विशेष चर्चा हुई. पार्टी की कोशिश बूथ से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने की है.

दीपिका पांडेय सिंह

दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को झारखंड में संगठन की मौजूदा स्थिति और राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया. पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रखने और स्थानीय मुद्दों को राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ. बैठक में झारखंड सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई. मंत्री ने राज्य में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज से जुड़े कार्यों तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी केंद्रीय नेतृत्व के साथ साझा की.

इसे भी देखें...कान्हा के रंग में रंगेगा रांची! 2 दिन तक चलेगा जन्माष्टमी का महाउत्सव | News Saga

जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की ओर से किस तरह पहल की जाए, इसे लेकर भी विचार-विमर्श हुआ. पार्टी नेताओं का जोर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने पर रहा. दिल्ली में हुई बैठक का एक महत्वपूर्ण मुद्दा SIR प्रक्रिया भी रहा. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को इस प्रक्रिया के दौरान आम लोगों के सामने आने वाली संभावित चुनौतियों से अवगत कराया. विशेष रूप से लोगों के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर कांग्रेस की भूमिका को लेकर चर्चा हुई. पार्टी स्तर पर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक रणनीति पर भी मंथन किया गया.

Read More News

Read More