दिग्गज फिल्म निर्माता,श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार आज

News Saga Desk

नई दिल्ली। दिवंगत फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का आज मंगलवार मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्याम बेनेगल ने 23 दिसंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आखिरी सांस ली। हाल ही में 14 दिसंबर उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। दो साल पहले उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थीं।

बेनेगल को मंथन, मंडी, आरोहन, भूमिका, जुबैदा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अपने नाम सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बना चुके श्याम बेनेगल को 8 फिल्मों के लिए यह पुरस्कार दिया जा चुका है। वे समानांतर सिनेमा का प्रमुख चेहरा थे उनकी बनाई फिल्म मंथन, ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई थी।अमरीश पुरी से लेकर स्मिता पाटिल तक, श्याम बेनेगल ने कई बेहतरीन कलाकारों का सिनेमा से परिचय करवाया। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के अलावा दूरदर्शन के लिए धारावाहिक ‘यात्रा’, ‘कथा सागर’ और ‘भारत एक खोज’ का भी निर्देशन किया था।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More