घर पर BP नाप रहे हैं तो सावधान! ये बातें जरूर रखें ध्यान

आज के समय में घर पर ब्लड प्रेशर जांचना काफी आसान हो गया है। डिजिटल BP मॉनिटर की मदद से कुछ ही मिनटों में रीडिंग मिल जाती है। लेकिन क्या आपकी मशीन हर बार सही BP बता रही है?

NEWS SAGA DESK :

आज के समय में घर पर ब्लड प्रेशर जांचना काफी आसान हो गया है। डिजिटल BP मॉनिटर की मदद से कुछ ही मिनटों में रीडिंग मिल जाती है। लेकिन क्या आपकी मशीन हर बार सही BP बता रही है? जरूरी नहीं। बैठने का तरीका, हाथ की स्थिति, कफ का आकार और जांच से पहले की गई गतिविधियां रीडिंग को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए घर पर BP चेक करते समय सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है।

आज के समय में घर पर ब्लड प्रेशर जांचना काफी आसान हो गया है। डिजिटल BP मॉनिटर की मदद से कुछ ही मिनटों में रीडिंग मिल जाती है। लेकिन क्या आपकी मशीन हर बार सही BP बता रही है? जरूरी नहीं

BP नापते समय बैठने का सही तरीका

BP जांचने से पहले कम से कम 5 मिनट शांत होकर बैठें। कुर्सी पर बैठते समय पीठ को पूरा सपोर्ट दें और शरीर को आराम की स्थिति में रखें। दोनों पैर जमीन पर सीधे रखें और पैरों को क्रॉस करने से बचें। जिस हाथ में कफ लगाया गया है, उसे किसी टेबल या दूसरे सपोर्ट पर इस तरह रखें कि कफ लगभग हृदय के स्तर पर रहे। जांच के दौरान बात करने, हिलने-डुलने या तनाव लेने से बचें। इसके अलावा BP मापने से करीब 30 मिनट पहले एक्सरसाइज, चाय या कॉफी जैसी चीजों से बचना बेहतर माना जाता है।

कफ का आकार भी है बेहद जरूरी

गलत आकार का BP कफ आपकी रीडिंग को प्रभावित कर सकता है। इसलिए मशीन खरीदते समय अपनी अपर आर्म की साइज के अनुसार कफ चुनना जरूरी है। आमतौर पर कफ की लंबाई बांह की परिधि के करीब 80 प्रतिशत हिस्से को कवर करने वाली होनी चाहिए, जबकि इसकी चौड़ाई लगभग 40 प्रतिशत के अनुरूप होनी चाहिए। कफ को नंगी बांह या पतले कपड़े के ऊपर लगाया जा सकता है। मोटे कपड़ों या कपड़ों की कई परतों के ऊपर इसे लगाने से बचना चाहिए। हर नई रीडिंग से पहले यह भी सुनिश्चित करें कि कफ पूरी तरह खाली हो।

कितना BP Low और कितना High?

लगभग 90/60 mmHg या उससे कम BP को आम तौर पर लो BP की श्रेणी में माना जाता है, लेकिन सामान्य स्तर व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अलग हो सकता है। वहीं 130/80 mmHg या उससे अधिक रीडिंग को कई मेडिकल गाइडलाइंस में बढ़े हुए BP की श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, केवल एक रीडिंग के आधार पर बीमारी का निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।

बार-बार असामान्य रीडिंग आए तो क्या करें?

अगर घर पर कई बार BP असामान्य आ रहा है, तो रीडिंग को सही तरीके से दोबारा जांचें और उसका रिकॉर्ड रखें। खुद से BP की दवा शुरू या बंद न करें। लगातार असामान्य रीडिंग या किसी परेशानी के लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

Read More News

Read More