11 सितंबर 2026 को OTT पर घमासान, द रिवोल्यूशनरीज समेत कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। जानें ZEE5, Prime Video, Netflix पर क्या देखें।
अगर इस वीकेंड घर से बाहर जाने का मन नहीं है और कुछ नया देखने की तलाश में हैं, तो 11 सितंबर OTT Releases आपके लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। शुक्रवार को अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में अरशद वारसी की क्राइम ड्रामा ‘घमासान’ से लेकर रोहित सराफ की ऐतिहासिक सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ तक शामिल है। वहीं कॉमेडी, डार्क कॉमेडी और मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए भी विकल्प मौजूद हैं।

इस हफ्ते का कंटेंट अलग-अलग जॉनर में बंटा हुआ है। ऐसे में अगर आप शुक्रवार से रविवार तक घर बैठे मनोरंजन का प्लान बना रहे हैं, तो इन रिलीज पर नजर डाल सकते हैं।
घमासान – ZEE5
अरशद वारसी और प्रतीक गांधी स्टारर ‘घमासान’ इस सप्ताह की चर्चित रिलीज में शामिल है। कहानी बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि में सेट है, जहां अरशद वारसी एक खतरनाक डकैत महाराज की भूमिका में नजर आते हैं।
दूसरी ओर प्रतीक गांधी एसटीएफ अधिकारी आदित्य का किरदार निभा रहे हैं। आदित्य को महाराज को पकड़ने की जिम्मेदारी मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे वह डकैत के इलाके में आगे बढ़ता है, मामला केवल पुलिस और अपराधी के बीच की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहता।
कहानी में राजनीति, भ्रष्टाचार और सत्ता के खेल की परतें भी खुलती हैं। ऐसे दर्शक जिन्हें क्राइम और एक्शन से भरपूर कहानियां पसंद हैं, उनके लिए यह इस हफ्ते का प्रमुख विकल्प हो सकता है।
प्रिंस ऑफ मोलिवुड – JioHotstar
अगर आप गंभीर क्राइम या थ्रिलर के बजाय हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा देखना चाहते हैं, तो ‘प्रिंस ऑफ मोलिवुड’ पर नजर डाल सकते हैं। यह मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म फिरोज नाम के एक युवक की कहानी है।
फिरोज का सपना फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने का है। लेकिन उसके पिता बेटे के इस फैसले से खुश नहीं हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के बावजूद फिरोज अपने सपने को पूरा करना चाहता है।
कहानी इसी टकराव के आसपास आगे बढ़ती है कि फिरोज परिवार की इच्छा के अनुसार जिंदगी जीता है या फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए जोखिम उठाता है।
No Comment! Be the first one.