Bigg Boss 20: सलमान खान ने काजी तौकीर को घर का ‘इकलौता रॉकस्टार’ बताया। प्रोमो में काजी के स्वैग और ‘I Am A Rockstar Baby’ डांस ने जमकर एंटरटेनमेंट किया।
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में हर दिन ड्रामा, मस्ती और मनोरंजन का नया रंग देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जहां तकरार और बहस जारी है, वहीं कुछ सदस्य अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी कर रहे हैं। अब वीकेंड का वार से पहले शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान घर के सदस्य काजी तौकीर के स्वैग और उनके अलग अंदाज की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

प्रोमो में सलमान खान का अंदाज भी काफी खास दिखाई दे रहा है। वह वेस्टर्न लुक में काउबॉय हैट और ब्लू जैकेट पहने नजर आते हैं। इसके बाद वह घरवालों से बातचीत करते हुए काजी तौकीर की जमकर तारीफ करते हैं। सलमान के अंदाज से साफ नजर आता है कि वह काजी के पूरे हफ्ते के स्वैग को नोटिस कर रहे थे।
सलमान खान ने काजी को बताया ‘इकलौता रॉकस्टार’
प्रोमो में सलमान खान काजी तौकीर की तारीफ करते हुए कहते हैं कि घर में भले ही कई सितारे और कलाकार मौजूद हों, लेकिन असली रॉकस्टार सिर्फ काजी तौकीर हैं। सलमान की यह बात सुनकर घर के बाकी सदस्य भी काफी उत्साहित नजर आते हैं।
सलमान काजी के पूरे हफ्ते के अंदाज का जिक्र करते हुए बताते हैं कि वह जिस तरह के स्वैग और एटीट्यूड के साथ घर में घूमते रहे, वह अपने आप में अलग है। काजी का आत्मविश्वास और बेफिक्र अंदाज शो में लगातार ध्यान खींच रहा है।
इसे भी देखें…Durga Puja 2026: अष्टमी पर शराब बंद, DJ पर रोक! बंगाल में बदलेंगे पूजा के नियम
‘I Am A Rockstar Baby’ पर काजी का धमाकेदार डांस
सलमान खान से तारीफ मिलने के बाद काजी तौकीर भी पीछे नहीं हटते। वह तुरंत उठकर अपने खास अंदाज में ‘I Am A Rockstar Baby’ करते हुए डांस करने लगते हैं। काजी का यह अंदाज देखकर घर में मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स भी हंसने और तालियां बजाने लगते हैं।
काजी का एनर्जेटिक डांस और उनका सिग्नेचर अंदाज माहौल को पूरी तरह मस्ती में बदल देता है। कुछ ही पलों में दूसरे घरवाले भी उनका साथ देने लगते हैं। प्रोमो में काजी का कॉन्फिडेंस और उनकी मस्ती दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
No Comment! Be the first one.