Bank of India में निकली 205 पदों पर भर्ती, 25 सितंबर तक करें आवेदन

Bank of India Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने Specialist Officer के विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 205 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

NEWS SAGA DESK:

Bank of India Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने Specialist Officer के विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 205 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि इच्छुक उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Bank of India Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने Specialist Officer के विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है

Specialist Officer के अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग हो सकती है। सामान्य तौर पर उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएशन और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थियों के लिए भी कुछ पदों पर आवेदन का अवसर है। इसके अलावा कई पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव की शर्त भी रखी गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में अपने पद की योग्यता जरूर देखनी चाहिए।

कितनी उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती में पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु अलग-अलग पदों के लिए 35 से 42 वर्ष तक निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के भर्ती सेक्शन में Specialist Officer Recruitment से संबंधित लिंक खोलें।
  • “Click here for New Registration” विकल्प पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगी गई जानकारी में अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त Registration Number और Password को सुरक्षित रखें।
  • अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज और फोटो-सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारियों को दोबारा जांचने के बाद फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More