महिला एशिया कप जीत पर PM मोदी समेत दिग्गजों ने दी बधाई

महिला एशिया कप 2026 जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु, PM मोदी समेत कई नेताओं ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। श्रीलंका को 72 रन से हराया।

News Saga Desk

भारत ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस शानदार उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीम इंडिया को बधाई दी है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रन से शिकस्त देकर टूर्नामेंट का आठवीं बार खिताब जीता।

भारत की इस जीत को देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं ने महिला क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। नेताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि महिला एशिया कप 2026 की यह जीत देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और सभी मुकाबले जीतकर देश का मान बढ़ाया।

राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई कहानियां लिखती रहेगी।

राष्ट्रपति ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमों को भी बधाई दी। उन्होंने युवा खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और टीम भावना को देश के लिए गौरव का विषय बताया।

PM मोदी ने बताया गर्व का पल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी महिला एशिया कप 2026 जीतने पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल है। प्रधानमंत्री ने पूरे टूर्नामेंट में टीम के आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज्बे की प्रशंसा की।

महिला

PM मोदी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देशभर के लाखों युवाओं को खेलों से जुड़ने और अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने टीम की मेहनत और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी देखे- Baghmara Coal Mine Accident: अवैध खनन के दौरान धंसी चाल, 3 की मौत की सूचना! मचा हड़कंप

उपराष्ट्रपति ने टीम वर्क और संकल्प को सराहा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतीय महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में जीत का सिलसिला, बेहतरीन टीम वर्क और अटूट संकल्प देश का मान बढ़ाने वाला है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को बड़े सपने देखने, खेलों को अपनाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। उपराष्ट्रपति ने जूनियर महिला हॉकी टीम को एशिया कप का खिताब बरकरार रखने और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने पर भी बधाई दी।

इसके अलावा जूनियर पुरुष हॉकी टीम की फाइनल में 4-1 से जीत का जिक्र करते हुए उन्होंने युवा खिलाड़ियों के कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को प्रेरणादायक बताया।

Read More News

Read More