अजरबैजान से रूस जाने वाली फ्लाइट, कजाकिस्‍तान में हुई क्रैश

News Saga Desk

अस्ताना। कजाकिस्तान के अक्ताऊ में बुधवार सुबह एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने कजाक मीडिया के हवाले से बताया है कि प्लेन में 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे। इनमें 12 लोगों को बचा लिया गया है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। लेकिन उसे कजाख शहर अक्ताऊ से लगभग 3 किमी दूर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एजेंसियों के मुताबिक घने कोहरे के चलते फ्लाइट का रूट बदला गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन ने क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे। बाद में उसे इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। प्लेन अजरबैजान एयरलाइन्स का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि विमान के क्रैश होते है उसमें आग लग गई। वहीं बीबीसी के मुताबिक विमान में आग को बुझा दिया गया है।

Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More