मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। बेंगलुरु से इलाज कराने के बाद करीब दो दिन पहले ही रांची लौटीं रुपी सोरेन को सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में चल रहा है।
NEWS SAGA DESK:

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
बताया जा रहा है कि रुपी सोरेन का पिछले कुछ समय से बेंगलुरु में इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु लेकर गए थे। उपचार के बाद वह रांची वापस लौटी थीं। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम रुपी सोरेन की स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत मेडिकल बुलेटिन सामने नहीं आया है।
No Comment! Be the first one.