रांची सिविल कोर्ट से जुड़ी बड़ी भर्ती, 18 अक्टूबर है आवेदन की आखिरी तारीख

न्याय और जनसेवा के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक योग्य उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (DLSA), रांची ने स्थायी लोक अदालत में सदस्य के एक रिक्त पद को भरने के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है।

NEWS SAGA DESK:

न्याय और जनसेवा के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक योग्य उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (DLSA), रांची ने स्थायी लोक अदालत में सदस्य के एक रिक्त पद को भरने के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत 18 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद के लिए ऐसे उम्मीदवारों को पात्र माना गया है, जिन्हें जन उपयोगी सेवाओं के क्षेत्र में पर्याप्त व्यावहारिक अनुभव हासिल हो। इसमें परिवहन, डाक, टेलीफोन, बिजली, पानी, स्वच्छता, अस्पताल, बैंकिंग, शिक्षा, हाउसिंग और रियल एस्टेट जैसी सेवाएं शामिल हैं।

कितना मिलेगा मानदेय?

चयनित सदस्य को प्रत्येक बैठक में शामिल होने के लिए 2,500 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा नियमों के अनुसार वाहन भत्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कितने समय की होगी नियुक्ति?

सदस्य के रूप में नियुक्ति की अवधि 5 वर्ष या 65 वर्ष की अधिकतम आयु तक, जो भी पहले पूरा हो, निर्धारित की गई है।

आवेदन कैसे करना होगा?

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। आवेदन के साथ एक हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लगाना अनिवार्य है। आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से इस पते पर भेजना होगा अध्यक्ष, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण,व्यवहार न्यायालय, रांची – 834001

ध्यान रखें कि आवेदन निर्धारित अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।

कहां मिलेगा आवेदन फॉर्म?

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन और आवेदन का निर्धारित प्रारूप रांची सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट ranchi.dcourts.gov.inसे डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार DLSA रांची के फ्रंट ऑफिस से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार DLSA रांची के आधिकारिक ईमेल  पर संपर्क कर सकते हैं।

Read More News

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान: थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों को अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त खून

झारखंड में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के मरीजों को अब सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मुफ्त ब्लड...

Read More