प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मोतीलाल नेहरू मार्ग: मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि 

News Saga Desk

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे।मनमोहन लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे।

लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग के बंगला नंबर-तीन पर आज सुबह से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सिंह को श्रद्धांजलि देने कुछ देर पहले पहुंचे। उन्होंने पुष्पगुच्छ अर्पित करते हुए दिवंगत नेता के परिजनों को शोक की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने भी मोतीलाल नेहरू मार्ग पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। सिंह का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कल रात निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। मोतीलाल नेहरू मार्ग के बाहर पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया है। केंद्र सरकार ने देश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

Read More