डॉ मनमोहन सिंह के निधन को लेकर मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा स्थगित 

News Saga Desk

पटना। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. डॉ मनमोहन सिंह का निधन बीती रात होने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 27-28 दिसम्बर की प्रगति यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। मनमोहन सिंह साल 2004 से साल 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इनके निधन के बाद देश भर में 7 दिनों तक राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ को लेकर जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन को देखते हुए मुख्यमंत्री की 27 एवं 28 दिसम्बर की प्रगति यात्रा स्थगित की जाती है।

इससे पहले यह तय था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा को लेकर आज (27 दिसम्बर) मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। यहां वे नरौली पंचायत के पंचायत भवन का निरीक्षण करेंगे। साथ ही शहर में हो रहे विकास कार्यों का मुआयना करेंगे। लेकिन, अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद नीतीश ने बीती रात ट्वीट कर अपनी संवेदना जाहिर किया था और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More