IND vs AUS: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारतीय पारी लड़खड़ाई

News Saga Desk

मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में शुरू हुआ चौथा टेस्ट मैच में दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने शतक लगाकर अपनी धुआंधार फॉर्म को बरकारार रखा है। स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ रिकॉर्ड 11वां शतक लगाया। पहली सेशन में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह नाकाम रहे। स्मिथ ने पैट कमिंस और टेलेंडर्स के साथ साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 474 रन तक पहुंचा दिया।भारतीय टीम अपनी पहली पारी में एक बार फिर नाकाम रही। यशस्वी जायसवाल के अर्द्धशतक की बदौलत भारत दूसरे दिन 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। भारत ऑस्ट्रेलिया से अभी 310 रन पीछे है। भारत के ऊपर फॉलोऑन का खतरा भी मंडराने लगा है। फॉलोऑन टालने के लिए उसे अभी 110 रन बनाने हैं और उसके पास 5 विकेट शेष हैं।

भारतीय गेंदबाजों ने समेटी पारी

ऑस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर 311 रन पर 6 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। स्टीव स्मिथ ने पहले सेशन में शतक जड़ा। पैट कमिंस ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। लंच से पहले पैट कमिंस 49 रन बनाकर आउट हुए। लंच के बाद बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम ज्यादा स्कोर नहीं कर सकी और 474 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 20 रन के भीतर ही 3 विकेट झटक दिए। स्टीव स्मिथ 140 रन बनाकर आउट हुए। वे आकाशदीप की गेंद पर तेज शॉट खेलने गए, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड हो गए। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में चार विकेट लिए. कल उन्होंने कल तीन विकेट लिए थे और आज नाथन लियोन उनके चौथे शिकार बने। बुमराह के अलावा जडेजा ने 3 और आकाशदीप ने 2 विकेट लिए, जबकि वाशिंगटन सुंदर के खाते में एक विकेट आया।

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

February 4, 2026

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More