BREAKING: भोजपुर में सोन नदी में हादसा, नदी में डूबने से चार की मौत

बिहार के भोजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोन नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और एक युवक शामिल हैं।

NEWS SAGA DESK

बिहार के भोजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोन नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और एक युवक शामिल हैं। त्योहार के समय हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना सोन नदी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, तीन बच्चे नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में डूबने लगे। बच्चों को मुश्किल में देखकर करीब 25 साल के एक युवक उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। लेकिन उन्हें बचाने की कोशिश में युवक भी पानी में डूब गया। देखते ही देखते चारों की जान चली गई।

मृतकों में तीन बच्चों की उम्र लगभग 10 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है, जबकि चौथे मृतक की उम्र करीब 25 साल थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नदी में तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद चारों के शव बरामद कर लिए गए।

हादसे की सूचना मिलने पर संदेश प्रखंड के बीडीओ बिनेश कुमार और थानाध्यक्ष संजीव कुमार सोन नदी घाट पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव से जुड़ी कार्रवाई की गई।

Read More News

झारखंड हाईकोर्ट का आदेश: रांची यूनिवर्सिटी और डोरंडा कॉलेज की दो महिला कर्मचारियों की सेवा होगी नियमित

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची यूनिवर्सिटी और डोरंडा कॉलेज की दो महिला कर्मचारियों को सेवा नियमित करने का...

Read More