रैली में फिसला इरफान अंसारी का पैर, चोट लगने के बाद , सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रैली के दौरान अचानक पैर फिसलने से चोटिल हो गए। हालांकि, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी स्थिति की जानकारी दी है और बताया है कि वह फिलहाल बिल्कुल ठीक हैं।

NEWS SAGA DESK

मंत्री ने अपने पोस्ट में बताया कि रैली के दौरान पैर फिसलने से उन्हें चोट लगी थी। उस समय उन्हें एक पल के लिए ऐसा लगा कि कहीं उनका पैर टूट तो नहीं गया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी स्थिति ठीक होने की जानकारी दी।

डॉ. इरफान अंसारी ने इस दौरान अपने समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार, दुआएं और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। साथ ही, उन्होंने सभी का दिल से धन्यवाद किया।

Read More News

झारखंड हाईकोर्ट का आदेश: रांची यूनिवर्सिटी और डोरंडा कॉलेज की दो महिला कर्मचारियों की सेवा होगी नियमित

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची यूनिवर्सिटी और डोरंडा कॉलेज की दो महिला कर्मचारियों को सेवा नियमित करने का...

Read More