बुमराह ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन सकते हैं

News Saga Desk

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2024 में ICC के क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर बन सकते हैं। उन्हें ICC ने दोनों ही कैटेगरी में नॉमिनेट किया, उनके प्रदर्शन को देखते हुए वह अवॉर्ड जीतने की रेस में टॉप पर हैं। बुमराह ने 2024 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा 86 विकेट लिए, टेस्ट में भी उनके नाम सबसे ज्यादा 71 विकेट रहे। उनकी धारदार बॉलिंग ने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में भी मदद की। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

रूट और हेड भी क्रिकेट ऑफ द ईयर की रेस में

सोमवार को ICC ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए 4-4 प्‍लेयर्स शॉर्टलिस्‍ट किए। क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड तीनों फॉर्मेट में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले प्लेयर को मिलता है। इसके लिए उन्हें सर गारफिल्ड सॉबर्स ट्रॉफी मिलती है। बुमराह के अलावा के इंग्लैंड के जो रूट, हैरी ब्रूक और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड भी रेस में हैं।

बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट शानदार खेल दिखाया

इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्‍होंने 13 टेस्‍ट खेले और सबसे ज्यादा 71 विकेट लिए। उनकी औसत महज 14.92 की रही। 45 रन देकर 6 विकेट, एक इनिंग में उनका बेस्‍ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने इस साल एक भी वनडे नहीं खेला।बुमराह ने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टूर्नामेंट के 8 मैचों में कुल 15 विकेट हासिल किए थे। फाइनल में भी उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स और मार्को यानसन के अहम विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला था। 2 फॉर्मेट में टॉप क्लास प्रदर्शन के कारण वह अवॉर्ड जीत सकते हैं।

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

November 7, 2026

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More