अब बेकार नहीं जाएगी नदी की गाद, बिहार में इसी से तैयार होंगे हाईवे, सम्राट चौधरी और गडकरी ने किया समझौता

बिहार में अब नदियों में जमा गाद से नेशनल हाईवे बनाए जाएंगे। जिस गाद को अब तक नदियों की समस्या माना जाता था, उसका इस्तेमाल अब सड़क निर्माण में करने की तैयारी है। इस पहल को ‘नदी संजीवनी’ नाम दिया गया है।

NEWS SAGA DESK

बिहार में अब नदियों में जमा गाद से नेशनल हाईवे बनाए जाएंगे। जी हां, जिस गाद को अब तक नदियों की समस्या माना जाता था, उसका इस्तेमाल अब सड़क निर्माण में करने की तैयारी है। इस पहल को ‘नदी संजीवनी’ नाम दिया गया है। मंगलवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में बिहार सरकार और केंद्रीय मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस योजना के तहत बिहार की 27 सड़क परियोजनाओं में करीब 835 लाख घन मीटर गाद के इस्तेमाल का प्रस्ताव है। वहीं, फिलहाल निर्माणाधीन 16 सड़क परियोजनाओं के लिए 243 लाख घन मीटर गाद मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। इस काम की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI को दी गई है। प्राधिकरण वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीकों के जरिए नदियों से गाद निकालेगा और उपयुक्त गाद को सड़क निर्माण में इस्तेमाल करेगा।

इस पहल से दोहरा फायदा मिलने की उम्मीद है। एक तरफ नदियों से गाद निकलने पर उनकी जलधारण क्षमता और पानी के बहाव में सुधार हो सकता है, तो दूसरी तरफ सड़क निर्माण में प्राकृतिक मिट्टी की जरूरत कम होने और लागत घटने की संभावना है। आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में NHAI की 39 सड़क परियोजनाओं पर फिलहाल काम चल रहा है। इनकी कुल लंबाई 1,561 किलोमीटर है और इन पर 58 हजार 340 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा 1,982 किलोमीटर लंबाई की 11 नई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनकी अनुमानित लागत 1 लाख 85 हजार 200 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार की कई नदियों में 10 मीटर तक गाद जमा है। वहीं, नितिन गडकरी ने इस पहल की सराहना करते हुए दूसरे राज्यों को भी इससे सीख लेने की सलाह दी है। अब देखना होगा कि ‘नदी संजीवनी’ योजना बिहार की नदियों और सड़क निर्माण, दोनों के लिए कितनी फायदेमंद साबित होती है।

Read More News

अब बेकार नहीं जाएगी नदी की गाद, बिहार में इसी से तैयार होंगे हाईवे, सम्राट चौधरी और गडकरी ने किया समझौता

बिहार में अब नदियों में जमा गाद से नेशनल हाईवे बनाए जाएंगे। जिस गाद को अब तक नदियों की समस्या माना...

टाटानगर से गुजरने वाली 9 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, 8 नवंबर तक रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

झारसुगुड़ा-बागडीह चौथी रेल लाइन और आद्रा मंडल में रखरखाव कार्यों के चलते टाटानगर होकर चलने वाली 9...

Read More