झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया चार नवंबर को पूरी होगी। इस दिन काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।
NEWS SAGA DESK
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया चार नवंबर को पूरी होगी। इस दिन काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। मतदान में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्य और राज्य के महाधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सुबह 11:15 बजे से शुरू होगी वोटिंग
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (चीफ रिटर्निंग ऑफिसर) जस्टिस अंबुज नाथ के अनुसार, चार नवंबर को सुबह 11:15 बजे से मतदान शुरू होगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। मतदान पूरा होने के बाद उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।
अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार आमने-सामने
स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार कुमार चुनाव मैदान में हैं। इस पद के लिए दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें अनिल कुमार महतो, मधुलता रानी, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव और रिंकू भकत शामिल हैं।
BCI सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशी
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य पद के लिए मनोज कुमार (नंबर-टू), प्रशांत कुमार सिंह और संजय कुमार विद्रोही चुनाव लड़ रहे हैं। इस पद के लिए भी काउंसिल के निर्वाचक मंडल के सदस्य मतदान करेंगे। इस चुनाव में कुल 26 मतदाता शामिल होंगे। इनमें बार काउंसिल के 25 सदस्य और झारखंड के महाधिवक्ता शामिल हैं। मतदान और मतगणना एक ही दिन होने के कारण चुनाव परिणाम भी चार नवंबर को सामने आने की संभावना है।
No Comment! Be the first one.