राजधानी रांची के सदर अस्पताल में शनिवार को एक महिला की अचानक मौत के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई
NEWS SAGA DESK
राजधानी रांची के सदर अस्पताल में शनिवार को एक महिला की अचानक मौत के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला पेट में तेज दर्द की शिकायत लेकर इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। इसके लिए महिला को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेजा जाना था, लेकिन जांच शुरू होने से पहले ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजनों और अन्य लोगों के बीच नाराजगी देखने को मिली। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि महिला को मेजर हार्ट अटैक आया था, जिसके कारण उसकी जान चली गई।
No Comment! Be the first one.