राजधानी रांची के डोरंडा इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। छप्पन सेठ कुम्हारटोली में शुक्रवार शाम से लापता ढाई साल के मासूम अरनब का शव शनिवार सुबह घर के पास स्थित नदी से बरामद किया गया।
NEWS SAGA DESK
राजधानी रांची के डोरंडा इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। छप्पन सेठ कुम्हारटोली में शुक्रवार शाम से लापता ढाई साल के मासूम अरनब का शव शनिवार सुबह घर के पास स्थित नदी से बरामद किया गया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, अरनब शुक्रवार शाम अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बावजूद जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद बच्चे की तलाश के लिए NDRF की टीम को लगाया गया। टीम ने नदी और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर नदी किनारे बच्चे का शव मिला।
घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना की पुलिस और हटिया डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल मासूम की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हादसे और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
No Comment! Be the first one.