BREAKING: कोडरमा में कोयला तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की बोलेरो पलटी, कई जवान घायल

झारखंड के कोडरमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम खुद सड़क हादसे का शिकार हो गई। चंदवारा थाना क्षेत्र के मदनगुंडी पुल के पास पुलिस की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।

झारखंड के कोडरमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम खुद सड़क हादसे का शिकार हो गई। चंदवारा थाना क्षेत्र के मदनगुंडी पुल के पास पुलिस की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार कई पुलिस जवानों को चोटें आई हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी भी जवान को गंभीर चोट नहीं लगी और सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, चंदवारा थाना की पुलिस टीम बरही से कोडरमा की ओर जा रहे कोयला लदे एक ट्रक का पीछा कर रही थी। ट्रक में अवैध तरीके से कोयले की तस्करी किए जाने की आशंका थी। पुलिस की बोलेरो लगातार ट्रक के पीछे चल रही थी। इसी दौरान रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मदनगुंडी पुल के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बोलेरो सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन में फंसे पुलिस जवानों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के दौरान कोयले से लदा ट्रक मौके से निकलने में सफल रहा।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More