70वीं बीपीएससी पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने NH-27 किया जाम

News Saga Desk

अररिया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के 70वीं बीपीएससी परीक्षा को फिर से कराए जाने की मांग एवं प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की पिटाई की खिलाफ घोषित चक्का जाम के आह्वान के तहत शुक्रवार को फारबिसगंज में युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं और सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने एनएच 27 को जाम कर प्रदर्शन किया।फारबिसगंज के पटना बस स्टैंड के समीप फोरलेन एनएच 27 सड़क पर बैठकर युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आवागमन को बाधित किया।इस दौरान युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं और सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने अपने मांग के समर्थन में नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता 70वीं बीपीएससी परीक्षा को फिर से कराए जाने और प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच उच्च स्तरीय टीम से कराए जाने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीपीएससी के चेयरमैन के खिलाफ भी नारेबाजी की और अपनी हठधर्मिता को छोड़ने की मांग की।घोषित चक्का जाम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और बल मौके पर मौजूद रहे और प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत कर सड़क जाम को मुक्त करने की अपील की।पटना बस स्टैंड सहित सुभाष चौक और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अधिकारियों और बलों को प्रतिनियुक्ति की गई है।प्रदर्शनकारियों में युवा शक्ति के अररिया जिलाध्यक्ष नन्हे सम्राट,छात्र नेता तालिब शेख,मो.नईम,मो. सोहैल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More