सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन-फ्लिपकार्ट के खिलाफ सीसीआई जांच से संबंधित सभी मामलों को कर्नाटक हाई कोर्ट ट्रांसफर किया

NEWS DESK SAGA

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) की जांच से संबंधित विभिन्न हाई कोर्ट में चल रहे मामलों को कर्नाटक हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। साेमवार काे जस्टिस एएस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने सीसीआई की याचिका पर ये आदेश जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दाैरान कहा कि विभिन्न हाई कोर्ट में चल रहे मामलों का तथ्य वैसा ही है जैसा कर्नाटक हाई कोर्ट के सिंगल बेंच के पास लंबित मामले का तथ्य है। सुनवाई के दौरान विभिन्न प्रतिवादियों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उन्हें भी कर्नाटक हाई कोर्ट में मामलों को ट्रांसफर करने पर कोई आपत्ति नहीं है।

दरअसल, सीसीआई ने जनवरी 2020 में दिल्ली व्यापार महासंघ की शिकायत पर जांच शुरू की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अमेजन और फ्लिपकार्ड कुछ चुनिंदा विक्रेताओं को तरजीह देते हैं, जबकि कुछ को नजरअंदाज करते हैं। ये विक्रेता अमेजन और फ्लिपकार्ट के प्लेटफार्म से जुड़े हुए हैं। जून 2021 में कर्नाटक हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने सीसीआई की जांच के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि जांच के शुरुआती दौर में ही जांच रोकना ठीक नहीं है। बाद में सिंगल बेंच के फैसले को कर्नाटक हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सही करार दिया। डिवीजन बेंच के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दी थी। अगस्त 2024 में सीसीआई ने अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ शिकायतों को सही पाया था। उसके बाद अमेजन और फ्लिपकार्ट से जुड़े विक्रेताओं ने विभिन्न हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सीसीआई के जांच के विभिन्न पहलुओं को चुनौती दी थी।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More