आग ताप रहे बच्चे से एक युवक ने सिगरेट मंगाया, इंकार करने पर सिर में मार दी गोली

News Saga Desk

मुंगेर। मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव से दुखद खबर आ रही है, जहां पर मंगलवार को दुकान से सिगरेट लाने से इंकार करने पर एक अपराधी ने 8 वर्षीय अंशु के सिर में गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन बेहतर इलाज के लिए बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची धरहरा थाना पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। गोली मारने वाला अपराधी फरार हो गया है।

सिगरेट नहीं लाने पर मार दी गोली

जानकारी के अनुसार, धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी रौशन कुमार के घर में कुछ काम चल रहा है। घर के पास ही ठंड से बचने के लिए आग जल रहा था। जहां पर रौशन का 8 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार अलाव सेक रहा था। तभी गांव का एक आपराधिक किस्म का युवक वहां आकर आग सेकने लगा। उसने अंशु को पास के दुकान से सिगरेट खरीद कर लाने को कहा। लेकिन अंशु ने मना कर दिया। जिसके बाद दोनों में बहस होने लगी। तभी उक्त युवक ने पिस्तौल निकाला और अंशु के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही अंशु वहीं पर गिर पड़ा। जबकि अपराधी और वहां आग सेक रहे सभी लोग फरार हो गये। परिजन दौड़ कर पहुंचे तो अंशु लहुलुहान पड़ा हुआ था। जिसे उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा ले जाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अंशु को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सक ने बताया कि उसके सिर में पिलेट फंसा हुआ और यहां सर्जन चिकित्सक नहीं है। ऑपरेशन कर पिलेट निकालना मुश्किल है। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सूरज साव का बेटा नीतीश कुमार अपराधिक प्रवृति का है और उसने आग सेकने के समय उसके बेटे को गोली मार दि। इधर अंशु को गोली लगने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंशु गांव के स्कूल में ही कक्षा चतुर्थ में पढ़ाई करता है।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More