PMCH के हॉस्टल में आधी रात को लगी आग

News Saga Desk

पटना। PMCH के चाणक्य हॉस्टल के एक कमरे में देर रात 11:45 बजे आग लग गई। इसके कारण कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों को भी मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर मनोज नट समेत 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हुई थी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग, चाणक्य हॉस्टल के G+2 वाली बिल्डिंग की सेकेंड फ्लोर पर एक मेडिकल स्टूडेंट के कमरे में लगी और फैलने लगी। इससे मेडिकल स्टूडेंट के बेड समेत कई सामान जल गए।

30 मिनट के अंदर आग पर पाया गया काबू

पटना जिले के डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर मनोज नट ने बताया कि हॉस्टल के एक कमरे में आग लगी थी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। मौके पर मौजूद स्टूडेंट ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब सफल नहीं हुए तो डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के 10-15 मिनट के अंदर ही दमकलकर्मी पहुंच गया। आग बुझाने में लगभग 30 मिनट का समय लगा।

PMCH में अगलगी की है तीसरी घटना

गौरतलब है कि PMCH में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले जब आग लगी थी तो पटना DM के निर्देश पर 5 सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया था और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो, इसके लिए सख्त आदेश दिए गए थे।


Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More