केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ 8 मैचों से बाहर

News Saga Desk

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली आठ मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज से आराम दिया जाएगा, जिसमें पांच टी20 और तीन वनडे शामिल हैं। यह सीरीज 22 जनवरी को कोलकाता में पहले टी-20 मैच से शुरू होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मध्यक्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल को सिलेक्शन कमेटी ने आश्वासन दिया है कि उन्हें फरवरी में पाकिस्तान और यूएई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुना जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी में राहुल की जगह पक्की है। इसलिए ही उन्हें इंग्लैंड सीरीज से आराम दिया गया है। हालांकि राहुल हाल ही में भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 साल 2022 में खेला था, लेकिन वह वनडे में भारत के नंबर 1 विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं, जहां उन्होंने लगातार मध्य क्रम में रन बनाए हैं।

बॉर्डर-गावस्कर के सभी मैचों में खेले राहुल

ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में केएल राहुल को पांचों टेस्ट मैचों की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। राहुल ने 30.66 की औसत से 276 रन बनाए थे। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है।

विजय हजारे ट्रॉफी से भी कर्नाटक टीम से बाहर रहे

राहुल विजय हाजरे ट्रॉफी से भी बाहर रहने का फैसला किया। कर्नाटक की टीम को 11 जनवरी को वडोदरा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी। राहुल इसमें नहीं खेलेंगे। वहीं अगर कर्नाटक की टीम क्वार्टर-फाइनल को जीतकर आगे बढ़ती है, तो भी वह विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेंगे।


रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

November 7, 2026

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More