4.5 करोड़ की हेरोइन और यावा टैबलेट समेत दो गिरफ्तार

News Saga Desk

गुवाहाटी : असम पुलिस द्वारा कछार और लखीमपुर में चलाए गए दो अलग-अलग अभियान के दौरान दो ड्रग्स तस्करों को यावा टैबलेट और हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया है।

राज्य के डीजीपी जीपी सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लखीमपुर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान 215 ग्राम हेरोइन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की पहचान छोटन मंडल के रूप में की गई है। जब्त की गई हेरोइन की कीमत 1.5 करोड रुपए आई गई है।

वहीं कछार पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान 10000 यावा टैबलेट समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त यावा टैबलेट की कीमत 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More