खुदरा महंगाई दर दिसंबर में चार महीने के निचले स्‍तर 5.22 फीसदी पर आई 

News Saga Desk

नई दिल्ली : दिसंबर महीने में उपभोक्‍ता मूल्‍य संचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर घटकर चार महीने के निचले स्तर 5.22 फीसदी पर आ गई है। नवंबर महीने में यह दर 5.48 फीसदी थी, जबकि पिछले साल में खुदरा महंगाई दर 5.69 फीसदी पर थी।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के जारी आंकड़ों में बताया कि खुदरा महंगाई दर में आई यह गिरावट खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी के कारण आई है। आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में खाद्य महंगाई 8.39 फीसदी रही है, जबकि नवंबर में यह 9.04 फीसदी और दिसंबर 2023 में 9.53 फीसदी रही थी। एनएसओ के मुताबिक दिसंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य) और खाद्य महंगाई दोनों पिछले चार महीनों के सबसे निचले स्तर पर थे।

इसके अलावा खाद्य और पेय पदार्थों की महंगाई दर दिसंबर में घटकर 7.69 फीसदी हो गई है, जो नवंबर में 8.2 फीसदी थी। इसकी वजह सब्जियों की कीमतों गिरावट है, जो इसी अवधि में 29.33 फीसदी से घटकर 26.56 फीसदी रह गई है। दिसंबर महीने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने खाद्य महंगाई पर चिंताओं को उजागर करते हुए इस अवधि के लिए अपने महंगाई दर अनुमान को 4.5 फीसदी से बढ़ाकर 4.8 फीसदी कर दिया था।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More